March 26, 2023

उत्तराखंड के सियासी गलियारों में मची सनसनी, जोशीमठ का मुद्दा लेकर राहुल गांधी आ रहे प्रदेश में

भारत जोड़ो यात्रा की कांग्रेस नेता राहुल गांधी की एक पहल मंगलवार को भी जारी है, यात्रा का 130वां दिन था, इस दिन पार्टी जोशीमठ आपदा को समर्पित कर रही है।

कांग्रेस आई उत्तराखंड की याद, राहुल बाबा फरवरी को राज्य में

कहा जा रहा है कि राहुल गांधी जोशीमठ आने वाले हैं. अब राहुल गांधी उत्तराखंड के जोशीमठ वासियों की पीड़ा जानने के लिए दौरे पर जा रहे हैं. अब तक मिली रिपोर्ट्स के मुताबिक राहुल गांधी फरवरी के महीने में जोशीमठ आने वाले हैं।

राहुल के दौरे की बात पक्की होते ही इस मुद्दे पर राजनीति भी गरमाने लगी है. बीजेपी ने राहुल के दौरे को नकारात्मक रणनीति बताया।

फिलहाल यात्रा मंगलवार को जम्मू पहुंची, जहां उन्होंने भारत जोड़ो यात्रा में हिस्सा लिया. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करण महरा ने कहा कि इस दौरान जोशीमठ आपदा की ओर देश का ध्यान खींचा गया. कांग्रेस नेता राहुल गांधी फरवरी में जोशीमठ आने के लिए तैयार हो गए हैं। जोशीमठ आपदा से जुड़े मुद्दों को लेकर जम्मू में भी प्रदर्शन हुए।

आपको बता दें कि अभी कुछ दिनों पहले प्रदेश कांग्रेस के तमाम बड़े नेता सीएम पुष्कर सिंह धामी को जोशीमठ के पौराणिक, धार्मिक और व्यावसायिक अस्तित्व को बचाने के लिए अहम सुझाव दे रहे थे, अब उन्होंने राहुल गांधी को जोशीमठ आने का न्यौता दिया हैजो बीजेपी को असहज कर रहा है। 

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कांग्रेस पर जोशीमठ आपदा का राजनीतिकरण करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि आपदा पर सुझाव देने के लिए एक तरफ प्रदेश कांग्रेस के नेता मुख्यमंत्री धामी से मिलते हैं और दूसरे दिन यात्रा में शामिल होकर मुद्दे को राजनीतिक रंग दे देते हैं।

जो कांग्रेस के दोहरे चरित्र को दर्शाता है। कांग्रेसी अब चल रही परियोजनाओं को राजनीतिक लाभ के लिए अनियंत्रित और अनियोजित विकास करार दे रहे हैं।

कांग्रेसी अब चल रही परियोजनाओं को राजनीतिक लाभ के लिए अनियंत्रित और अनियोजित विकास करार दे रहे हैं। कांग्रेस प्रभावितों की मदद करने के बजाय उनकी भावनाओं से खेलने और उन्हें भड़काने के मिशन में लगी हुई है।

आपको बता दें कि अब तक रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट के अलावा किसी बड़े केंद्रीय भाजपा नेता ने जोशीमठ भूस्खलन क्षेत्र का दौरा नहीं किया है.

Vaibhav Patwal

Haldwani news

View all posts by Vaibhav Patwal →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *