हमारे उत्तराखंड में प्रतिभाशाली और बहादुर लोगों की कोई कमी नहीं है। अगर कोई कमी है तो वह उन्हें सही समय पर मौका नहीं देना, उनकी प्रतिभा को दबाना है।
एक बार फिर उत्तराखंड की एक बेटी ने पहाड़ की सभी रूढ़ियों को तोड़कर पहाड़ की लड़कियों के लिए एक रिकॉर्ड और मिसाल कायम की है। प्रीति नेगी ने साबित कर दिया है कि मन में चाह हो तो कुछ भी असंभव नहीं है।
प्रीति नेगी ने अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी माउंट किलिमंजारो पर केवल 3 दिनों में चढ़ाई करके रिकॉर्ड बनाया है और वह भी साइकिल से। पहले इस सबसे ऊंची चोटी को 4 दिन में साइकिल से फतह करने का रिकॉर्ड पाकिस्तान के समर खान ने बनाया था।
अब उत्तराखंड की प्रीति नेगी ने समर खान के रिकॉर्ड को तोड़ते हुए 18 दिसंबर 2022 को 3 दिन में साइकिल से इस कठिन चोटी पर सफलतापूर्वक चढ़ाई की। इसे 3 दिन में तोड़कर इतिहास रच दिया है। इससे पहले 21 अक्टूबर को प्रीति नेगी केदारनाथ धाम पहुंचीं।
प्रीति रुद्रप्रयाग जिले के चंद्रनगर के तिवारी सेम की रहने वाली है, उसने संघर्ष में अपना जीवन व्यतीत किया। 2002 में परिवार पर दुख के बादल छा गए। उनके पिता हवलदार राजपाल सिंह ने वर्ष 2002 में जम्मू-कश्मीर में आतंकवादियों से लड़ते हुए देश के लिए अपने प्राणों की आहुति दे दी थी। फिर प्रीति की मां भागीरथी देवी ने बच्चों की परवरिश की।
2015 में स्टेट बॉक्सिंग खेलने वाली प्रीति ने अगस्त्यमुनि से शिक्षा प्राप्त की, वर्ष 2016 में पर्वतारोहण का बेसिक कोर्स किया, जिसके बाद उन्होंने कई चोटियों पर चढ़ाई की है। वह 2017 में यूथ फाउंडेशन में बतौर ट्रेनर लड़कियों को ट्रेनिंग भी दे चुकी हैं।