उत्तराखंड के होनहार खिलाड़ी पूरी दुनिया में अपना नाम कर रहे हैं, इसके अलावा क्रिकेट के मैदान से एक और नाम जुड़ा है। ऐसी ही एक शख्सियत हैं हल्द्वानी के रहने वाले आर्यन जुयाल।
यह 21 वर्षीय विकेटकीपर बल्लेबाज आर्यन जुयाल विजय हजारे ट्रॉफी के मौजूदा सत्र में सर्वाधिक रन बनाने के मामले में छठे स्थान पर हैं. इस लिस्ट में कई भारतीय खिलाड़ियों के नाम भी शामिल हैं और आर्यन का प्रदर्शन उनके बराबर ही रहा है।
आर्यन जुयाल ने साल 2022-2023 सीजन में कमाल का प्रदर्शन किया है। उन्होंने इस सीजन में विजय हजारे ट्रॉफी में दो शतक लगाए। आर्यन जुयाल ने 8 पारियों में 494 रन बनाए। उनका औसत 70.57 का रहा। आर्यन के बल्ले से दो शतक और दो अर्धशतक भी निकले।
आर्यन घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने महाराष्ट्र के खिलाफ 159 रन की शानदार पारी खेली थी। आर्यन का अब तक का करियर शानदार रहा है। उन्होंने सैयद मुश्ताक अली टी20 ट्रॉफी की 7 पारियों में 218 रन भी बनाए। उनका औसत 54.50 और स्ट्राइक रेट 120.44 का रहा।
इस दौरान उन्होंने दो अर्धशतक भी लगाए। आर्यन जुयाल भारतीय अंडर-19 वनडे टीम की कप्तानी करने के अलावा भारतीय अंडर-23 टीम का भी हिस्सा रह चुके हैं। आपको बता दें कि आर्यन आईपीएल के 16वें सीजन में मुंबई इंडियंस टीम से जुड़े थे।
वह उत्तर प्रदेश के लिए खेलते हुए अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभा रहे हैं। आर्यन जुयाल का कहना है कि वह केवल टीम हित के लिए सोचते हैं। इससे दबाव भी कम होता है और खिलाड़ी को अपना स्वाभाविक खेल खेलने की आजादी मिलती है।
यह तरीका मेरे लिए काम कर चुका है। हल्द्वानी के निवासियों को भी आर्यन से काफी उम्मीदें हैं। उन्हें उम्मीद है कि दोनों टूर्नामेंट में अपने शानदार प्रदर्शन के बाद वह रणजी ट्रॉफी में भी शानदार प्रदर्शन करेंगे