उत्तराखंड राज्य में मौसम का मिजाज बना हुआ है, एक तरफ अधिकतम तापमान सामान्य से ऊपर है तो दूसरी तरफ रात ठंडी है। प्रदेश में अभी भी कड़ाके की ठंड ने दस्तक नहीं दी है, लेकिन आने वाले दो दिनों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान जताया गया है।
आने वाले दिनों में 1 से 2 डिग्री लुढ़क सकता है पारा
मौसम विभाग के अनुसार मैदानी इलाकों में न्यूनतम तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस की कमी आने की संभावना है. मैदानी इलाकों में ज्यादातर जगहों पर कोहरा और धुंध छाई रह सकती है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 18 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा का अंतर हो सकता है।
पौड़ी, नैनीताल, मुक्तेश्वर और मसूरी में सुबह सड़कों पर ठंडक नजर आ रही है। मौसम विभाग का अनुमान है कि एक या दो दिसंबर के बाद उत्तराखंड में मौसम अचानक बदल सकता है। राज्य के रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़, उत्तरकाशी, चमोली, बागेश्वर, नैनीताल जैसे जिले। इससे तापमान में काफी गिरावट आ सकती है।
बीते दिन राजधानी देहरादून का अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 26.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 10.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
वहीं मसूरी का अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 21.7 और न्यूनतम 8.9 डिग्री सेल्सियस। मुक्तेश्वर का अधिकतम 16.2 और न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री रहा।
बिक्रम सिंह के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ की गति इस समय धीमी है, जिससे आने वाले दो दिनों में उत्तराखंड में मौसम शुष्क बना रहेगा। पहाड़ों में कुछ स्थानों पर सामान्य से अधिक पाला तो मैदानों में कुछ स्थानों पर कोहरा पड़ने की संभावना है।