तकनीक के दौर में हम जरूरत से ज्यादा इस पर निर्भर हो रहे हैं। किसी भी वस्तु को खरीदने के लिए यह जांचने के लिए कि हमें कहां जाना है, हम तकनीक का उपयोग कर रहे हैं।
बाहरी वाहनो के जाम से मिलेगा छुटकारा
एक जगह से दूसरी जगह जाने के लिए हम अक्सर गूगल मैप का सहारा लेते हैं, लेकिन कई बार फायदे की जगह नुकसान उठाना पड़ता है। देहरादून आने वाले सैलानियों के साथ भी यही हो रहा था। यहां का पलटन बाजार इलाका जीरो जोन है।
लेकिन गूगल मैप और जीपीएस में इसे आईएसबीटी से घंटाघर के बीच मुख्य सड़क के रूप में दिखाया गया है। नतीजतन शहर आने वाले लोग सीधे पलटन बाजार पहुंच जाते हैं और जाम की स्थिति पैदा हो जाती है।
यह एक बहुत बड़ी समस्या है, जिसके समाधान के लिए पुलिस ने अब इस मार्ग को गूगल मैप से हटा दिया है। दून के विभिन्न मार्गों पर यातायात सहित जानकारी देने के लिए शुरू किए गए मैपल एप में आईएसबीटी और घंटाघर के बीच मुख्य मार्ग के रूप में पलटन बाजार को बंद कर दिया गया है. जीपीएस में भी पलटन बाजार जीरो जोन रहेगा।
इसके बाद आईएसबीटी से घंटाघर या राजपुर रोड जाने का रास्ता तलाश रहे पर्यटक अब पलटन बाजार का रुख नहीं करेंगे। गूगल मैप ने भी इसे मुख्य मार्ग से हटाकर वैकल्पिक मार्ग बना दिया है। इस क्षेत्र में भीड़ के दबाव को कम करने के लिए यह पहल की गई है।
बता दें कि जीपीएस में जीरो जोन के रूप में पल्टन बाजार दर्ज नहीं है, इसलिए कई लोग वाहन लेकर सीधे पलटन बाजार पहुंच जाते हैं। इससे यहां जाम की समस्या और विकराल हो जाती है। जिससे खरीददारों व व्यापारियों के साथ पर्यटकों को भी परेशानी हो रही है।
पिछले चार-पांच महीने से ट्रैफिक पुलिस पलटन बाजार को गूगल मैप में जीरो जोन घोषित करने की कोशिश कर रही थी. जल्द ही पलटन बाजार को गूगल मैप में जीरो जोन के रूप में दर्ज किया जाएगा, जिससे शहर को जाम की समस्या से निजात मिलेगी।