आने वाले दिनों में उत्तराखंड को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ेगा। मौसम विज्ञान केंद्र के प्रमुख बिक्रम सिंह ने बताया कि आने वाले चार दिनों में उत्तराखंड में मौसम शुष्क रहेगा।
ऊँचे इलाक़ों में बर्फबारी से बढ़ेगा पाला
मैदानी इलाकों में सुबह-शाम कोहरा रहेगा तो पहाड़ी इलाकों में पाला मुश्किलें बढ़ाएगा। अगले चार दिनों तक राज्य में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। इस दौरान पहाड़ों में न्यूनतम तापमान में गिरावट हो सकती है और मैदानी इलाकों में ज्यादातर जगहों पर कोहरा छा सकता है।
इसके बाद बताया जा रहा है कि क्षेत्र में बर्फबारी से मुश्किलें और बढ़ेंगी। चमोली, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, पिथौरागढ़, बागेश्वर, नैनीताल जिलों में हिमपात की संभावना जताई जा रही है। लोगों को यहां सावधान रहने की सलाह दी।
देहरादून का अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 26.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 10.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
इसी तरह मसूरी का अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 21.8 और न्यूनतम तापमान 9.1 डिग्री सेल्सियस, मुक्तेश्वर में अधिकतम 17.3 और न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।
बिक्रम सिंह ने यह भी बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण अभी प्रदेश में कम स्थिति है, आने वाले चार दिनों में उत्तराखंड में मौसम शुष्क बना रहेगा। उन्होंने बताया कि पहाड़ों में पाला ज्यादा होने और मैदानी इलाकों में कोहरे के कारण प्रदेश में ठंड बढ़ सकती है। आने वाले दिनों में तापमान में और कमी आने से ठंड में और इजाफा होगा।