उत्तराखंड के होनहार युवा खेल के क्षेत्र में नए कीर्तिमान रच रहे हैं। एकता राणा जैसे क्रिकेटर के बाद उन्मुक्त चंद ऋषभ पंत ने अंतरराष्ट्रीय मैच खेलकर प्रदेश का नाम रोशन किया।
नंदिनी कश्यप के अच्छे खेल के के दम पर हुया चयन
ये सभी अपने शानदार प्रदर्शन से देश व प्रदेश का गौरव बढ़ा रहे हैं। इसके अलावा देहरादून की नंदनी कश्यप ऐसी होनहार बेटी हैं जिनका चयन अंडर 19 क्रिकेट टीम में हुआ है। हम जल्द ही नंदिनी कश्यप को टीम इंडिया की जर्सी में न्यूजीलैंड के खिलाफ चौके और छक्के लगाते हुए देख सकते हैं।
नंदनी कश्यप का चयन भारतीय अंडर-19 टीम में हुआ है। वह 27 नवंबर से न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज में हिस्सा लेंगी. इसी के साथ नंदिनी अपने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर की शुरुआत करने जा रही हैं।
हाल ही में अखिल भारतीय महिला चयन समिति ने न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली जाने वाली टी20 सीरीज के लिए भारतीय अंडर-19 टीम का चयन किया है। इस टीम में नंदिनी कश्यप भी शामिल हैं। नंदनी का परिवार देहरादून के नेहरू कॉलोनी में रहता है।
उन्होंने अपने कोच रवि नेगी से क्रिकेट की कोचिंग ली और अपने खेल को बेहतर बनाने के लिए कड़ी मेहनत भी कर रही हैं। अब उन्हें बतौर विकेटकीपर-बल्लेबाज टीम इंडिया में चुना गया है। सीएयू के सचिव माहिम वर्मा ने नंदनी के चयन पर खुशी जताई है।
सीएयू के सचिव माहिम वर्मा ने नंदनी के चयन पर खुशी जताई है. उन्होंने कहा कि जल्द ही उत्तराखंड के कुछ और खिलाड़ी भी भारतीय टीम के लिए खेलते नजर आएंगे। नंदनी का टीम इंडिया में चयन पूरे प्रदेश के लिए बड़ी उपलब्धि है। नंदनी अब राज्य की अन्य बेटियों के लिए भी एक और प्रेरणा हैं। उनकी कहानी दूसरों को भी खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगी।