June 2, 2023

उत्तराखंड में फिर आयेगी कांस्टेबल की भर्ती, सरकार के पास भेजा 1000 पोस्ट का प्रस्ताव

अगर आप भी उत्तराखंड के पुलिस विभाग में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो आप सही जगह पर हैं, हम यहां आपको उत्तराखंड के 1000 से अधिक पदों के लिए हर विवरण प्रदान कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने खाली पड़े पदों को भरने के दिए आदेश

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हाल ही में पुलिस विभाग को आरक्षकों के शेष रिक्त पदों पर जल्द भर्ती शुरू करने के निर्देश जारी किए हैं. स्वीकृति मिलने के बाद पुलिस विभाग ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है।

विभाग जल्द ही सरकार को भर्ती का प्रस्ताव भेजेगा। ज्ञात हो कि प्रदेश में सिपाही के 1521 पदों पर भर्ती प्रक्रिया पहले से ही निर्धारित है। उत्तराखंड में इस समय सिपाही के 2300 पद खाली हैं। इनमें से 1521 पदों को भरने के लिए इस साल जनवरी में भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई थी।

लेकिन पेपर लीक की समस्या के चलते अभी तक लिखित परीक्षा का आयोजन नहीं किया जा सका है। पुलिस विभाग इस परीक्षा को जल्द कराने की बात कह रहा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी पुलिस विभाग को आरक्षकों के शेष रिक्त पदों पर जल्द भर्ती शुरू करने के निर्देश दिए हैं।

इसके अलावा मुख्यमंत्री ने जल्द ही 1000 पदों पर भर्ती के लिए भी सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। इसके लिए शीघ्र ही टीजीई विभाग में प्रस्ताव भेजा जा रहा है।

Vaibhav Patwal

Haldwani news

View all posts by Vaibhav Patwal →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *