उत्तराखंड सिनेमा जगत के सबसे चमकते सितारों में से एक संजय सिलौदी अपनी नई जिंदगी की शुरुआत करने वाले हैं। कई सुपरहिट गढ़वाली गानों और फिल्मों में काम कर चुके अभिनेता संजय सिलोदी ने हाल ही में सगाई की है।
गढ़वाली ऐक्टर संजय सिलोड़ी की हुई सगाई
उनकी मंगेतर का नाम शिवानी लखेड़ा है। वे जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। अपने फेवरेट स्टार से जुड़ी ये खुशखबरी पाकर उनके फैन्स काफी खुश हैं। अभिनेता संजय सिलौदी को खूब बधाइयां मिल रही हैं। संजय मूल रूप से रुद्रप्रयाग के रतूड़ा गांव के रहने वाले हैं उनका जन्म 30 जून 1983 को हुआ था।
संजय का परिवार दिल्ली में रहता है, वह पूर्वी दिल्ली के शाहदरा में अपने परिवार के साथ रहते हैं। संजय ने उत्तराखंड की कला की दुनिया में नाम कमाने के लिए कई सालों तक कड़ी मेहनत की। उन्होंने 12वीं तक की पढ़ाई पूर्वी दिल्ली के संत विवेकानंद स्कूल से की।
बाद में उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से वाणिज्य में स्नातक किया। संजय अपने स्वभाव से बचपन से ही डांस और एक्टिंग के क्षेत्र में कुछ बेहतर करना चाहते थे।
उन्होंने बॉलीवुड में संघर्ष करने के बजाय उत्तराखंडी संस्कृति के लिए कुछ करने का विकल्प चुना और गढ़वाली, कुमाऊंनी और जौनसारी गीतों में अभिनय करना शुरू किया। लोक गायक गजेंद्र राणा के सुपरहिट गीत बबली तेरो मोबाइल ने उन्हें घर-घर में पहचान दिलाई।
इसके बाद से संजू ने एक के बाद एक कई हिट वीडियो सॉन्ग किए। उनके शानदार अभिनय के लिए उन्हें कई पुरस्कारों से नवाजा जा चुका है।