हाल ही में हल्द्वानी से एक अजीबोगरीब मामला सामने आ रहा है। इससे पहले आपने शादी टूटने के कई कारण सुने होंगे लेकिन हल्द्वानी में एक लड़की ने अजीबोगरीब कारणों से शादी तोड़ दी है।
लाख मनाने पर भी नहीं मानी दुल्हन तोड़ दी शादी
आरोप है कि सगाई के बाद एक युवती ने अपने मंगेतर से शादी करने से इनकार कर दिया क्योंकि उसे दूल्हे के वादे के मुताबिक 10,000 रुपये का लहंगा पसंद नहीं था। मामला पुलिस तक पहुंचा और घंटों की मशक्कत के बाद किसी तरह दोनों पक्षों में समझौता हो सका, अब भी दोनों पक्ष इस शादी को न कराने के पक्ष में हैं।
मिली जानकारी के अनुसार एक युवती हल्द्वानी की रहने वाली है और पिछले जून में अल्मोड़ा जिले के एक युवक से उसकी सगाई हुई थी और तय कार्यक्रम के अनुसार 5 नवंबर को शादी होनी थी। लेकिन इस बीच जब शादी के कार्ड बांटे गए, तो लड़की ने कथित तौर पर इस आधार पर शादी करने से इनकार कर दिया।
बताया गया के उसे सगाई तय होने के बाद लड़की द्वारा दिया गया लहंगा पसंद नहीं है। वहीं लड़के पक्ष का कहना है कि उसने लखनऊ से 10 हजार रुपये का लहंगा खास मंगवाया था।
अगर लड़की को लहंगा पसंद नहीं आया तो लड़के के पिता ने अपना एटीएम कार्ड लड़की को दे दिया ताकि वह अपनी पसंद का लहंगा खरीद सके।
इसके बावजूद लड़की नहीं मानी। अंत में मामला पुलिस के पास गया और तमाम कोशिशों के बाद भी दोनों पक्षों में मामला सुलझ नहीं पाया और दोनों पक्षों की रजामंदी से शादी टूट गई.