हमने अपना इतना समय सोशल मीडिया में बिताया और हर दिन खाने-पीने के वीडियो देखते रहते हैं। सोशल मीडिया पर खाने से जुड़े वीडियो लगातार वायरल हो रहे हैं। कई बार हम कुछ वीडियो देखकर इमोशनल हो जाते हैं, क्योंकि हमारे देश के किसी कोने में कुछ लोग पेट भरने के लिए काफी मेहनत करते हैं।
इतना ही नहीं वह अपना पेट भरने के लिए बहुत कम पैसों में लोगों को खाना भी खिलाते हैं। आज हम आपको एक अम्मा के बारे में बताएंगे जो बैंगलोर शहर में रहती है, और इडली और डोसा को 5 रुपये में बेचती है।
हम जिस अम्मा की बात कर रहे हैं वह बैंगलोर की हैं। वह पिछले कई सालों से सिर्फ ₹5 में लोगों को इडली और डोसा खिला रही हैं। अम्मा की इडली की कीमत की बात करें तो वह इसे केवल 2.5 रुपये में बेचती हैं, जबकि वह केवल ₹5 में डोसा खिलाती हैं।
वह पिछले कई सालों से ऐसा करती आ रही हैं। लेकिन इन दिनों वह सुर्खियों में बनी हुई हैं। दरअसल एक फूड ब्लॉगर ने अम्मा का वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड किया है।
इसके बाद लोग इसके बारे में बात करने लगे। अम्मा की बात करें तो वह 65 साल की हैं। इस उम्र में भी वह खुद काम करके पैसे कमाती हैं। यह काम वह पिछले 20 से 25 साल से कर रही हैं।
सुबह 5:00 बजे उठकर वह युवाओं का पेट भरने के लिए अपना खाना बनाने लगती है। जिसके बाद वह करीब 9:00 बजे तक इडली और डोसा बना लेती हैं। रात 9:00 बजे से वह सिर्फ ₹5 में लोगों को खाना खिला रही हैं।
आपको बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब अम्मा जैसे लोगों का कोई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इससे पहले भी कई बार इस तरह के वीडियो वायरल हो चुके हैं। लेकिन ऐसा पहली बार हुआ है जब कोई इतने कम पैसों में किसी को खाना खिलाता दिख रहा है।