June 2, 2023

आर्थिक संकट झेल रहे परिवहन निगम को दीवाला का तोहफा, ही रिकॉर्ड तोड़ टिकटों की बिक्री

लंबे समय के बाद आखिरकार यह दिवाली उत्तराखंड परिवहन निगम के लिए लकी साबित हुई। उत्तराखंड परिवहन निगम ने एक ही दिन में सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए।

दीवाली पर हुई रिकार्ड तोड़ बिक्री

इस बार दीपावली के दिन विभाग ने जमकर कलेक्शन किया। उत्तराखंड परिवहन निगम कई महीनों से गंभीर आर्थिक संकट से जूझ रहा था। दीपावली का अवसर आते ही परिवहन निगम प्रबंधन ने राहत की सांस ली है।

परिवहन निगम के अधिकारियों के मुताबिक दिवाली से दो दिन पहले ही कमाई के रिकॉर्ड टूट गए हैंं। शनिवार को हजारों की संख्या में यात्रियों ने परिवहन निगम की बसों में सफर किया। परिवहन निगम ने 1 दिन में ही यात्री किराए के रूप में 2.62 करोड़ रुपये कमाए।

सबसे ज्यादा कमाई देहरादून मंडल में निगम ने की है। अकेले देहरादून संभाग में 1.50 करोड़ रुपये की आय हुई है। जब परिवहन निगम देहरादून मंडल के संभागीय प्रबंधक संजय गुप्ता ने समाचार पत्रों को यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि शनिवार को देहरादून आईएसबीटी, हिल डिपो, हरिद्वार रुड़की, ऋषिकेश, कोटद्वार जैसे डिपो में बड़ी संख्या में यात्रियों ने यात्रा करी।

परिवहन निगम के लिए महज 1 दिन में रिकॉर्ड 1.50 करोड़ रुपये की कमाई करना राहत की बात है। संभागीय प्रबंधक के अनुसार दिवाली के बाद एक बार फिर वसूली में तेजी आएगी क्योंकि यात्रियों की भीड़ वापस लौट रही है. इसके लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

आपको बता दें कि शनिवार को आईएसबीटी में यात्रियों की संख्या अचानक बढ़ गई, जिससे 11 अतिरिक्त बसों का इंतजाम करना पड़ा। रविवार को कम यात्रियों ने सफर किया। ऐसे में परिवहन निगम प्रबंधन को अतिरिक्त बसों के संचालन की व्यवस्था नहीं करनी पड़ी।

Vaibhav Patwal

Haldwani news

View all posts by Vaibhav Patwal →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *