हमारे देश में पेट्रोल के दाम इन दिनों आसमान छू रहे हैं जो मध्यम वर्ग के लोगों की जेब पर भारी पड़ रहा है. यहां तक कि सरकार भी इस संबंध में कुछ नहीं कर पा रही है। दरअसल, पेट्रोल की बढ़ती कीमतों के पीछे सबसे बड़ी वजह यह है कि हमारे देश में इसका इस्तेमाल बहुत ज्यादा होने लगा है।
तेल से कई गुना सस्ता पर सुधार बाकी
यही वजह है कि देश में पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ते जा रहे हैं। आपको बता दें कि पेट्रोल की बढ़ती कीमत को देखते हुए हमारे देश में कई तरह की इलेक्ट्रिक बाइक और स्कूटी बाजार में आ चुकी हैं। हालांकि पेट्रोल की कीमत न सिर्फ हमारे देश में बढ़ रही है, बल्कि पूरी दुनिया में पेट्रोल की कीमत बढ़ रही है।
इसी को देखते हुए दुनिया भर के वैज्ञानिक भारत में इस संकट को दूर करने के लिए अलग-अलग तरह के तरीके ईजाद करने में लगे हुए हैं. ऐसे ईंधन का आविष्कार किया, जिसकी कीमत 27 से 30 रुपये तक हो सकती है।
रांची के वैज्ञानिक विशाल गुप्ता के निजी जीवन की बात करें तो उन्होंने इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी की और बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में डिग्री हासिल की. इंजीनियर बनने के बाद उन्होंने करीब 15 साल तक एक कंपनी में काम किया।
लेकिन उनमें कुछ नया करने का जुनून था। 15 साल बाद उन्हें पानी में जमी काई से एक नए प्रकार का ईंधन बनाने का विचार आया। साल 2015 से विशाल ने 3जी बायोफ्यूल फ्यूल बनाने की प्रक्रिया शुरू की थी। करीब 4 साल की मेहनत के बाद उन्हें सफलता मिली और साल 2019 में उन्होंने ऐसा ईंधन बनाया। जो पेट्रोल से काफी सस्ता हो सकता है।
हालांकि इससे पहले भी बायोफ्यूल फ्यूल बनाए जा चुके हैं। लेकिन वो सभी 1G या 2G हुआ करते थे लेकिन विशाल ने 3G बायोफ्यूल फ्यूल बनाया है.