उत्तराखंड में भारी बारिश लोगों को रुला रही है। पहाड़ी इलाकों में लोगों की जान को खतरा है। बागेश्वर में बारिश का भीषण रूप देखने को मिल रहा है।भारी बारिश ने जिलों में कहर बरपा रखा है. यहां भारी बारिश से आठ घर गिर गए हैं, जिससे इन घरों में रहने वाले 41 लोग बेघर हो गए हैं।
आधी रात को भी नही पहुंची मदद लोगो का ढीली कार्यवाही का आरोप
पिछले चार दिनों से लगातार हो रही बारिश लोगों के लिए परेशानी का सबब बन रही है. जिले में आठ लोगों के घर तबाह हो गए हैं, जिससे इन घरों में रहने वाले करीब 41 लोग बेघर हो गए हैं। इस बारिश ने लोगों के पास कोई विकल्प नहीं छोड़ा है। सभी ने अपना घर छोड़कर दूसरों के घरों या लॉज में शरण ली है।
वहीं, जिला प्रशासन प्रभावितों की मदद कर रहा है।राजस्व पुलिस नुकसान का जायजा लेने में लगी हुई है। हालांकि एक बड़ा हादसा होने से टल गया है। मकान गिरने से लोग भाग गए, जिससे उनकी जान बच गई। जिला आपदा अधिकारी शिखा सुयाल ने बताया कि राजस्व विभाग प्रभावितों को हुए नुकसान का आकलन कर रहा है।
जिला प्रशासन उन्हें अथक सहायता प्रदान करेगा। वहीं उन्होंने बताया कि 12 अक्टूबर तक मौसम विभाग का अलर्ट है. जिला प्रशासन द्वारा बंद सड़कों को खोला जा रहा है. डीएम ने बिजली आपूर्ति सुचारू करने के भी निर्देश दिए हैं. इस बीच अलर्ट भी दिया गया है कि जल्द ही कुमाऊं मंडल में और अधिक बारिश हो सकती है और लोगों को जागरूक बताया जा रहा है।