यह तो सभी जानते हैं कि भारत में इंटरनेट बहुत सस्ता है और 1 अक्टूबर से देश में 5जी सेवाएं भी बताई जा रही हैं। आपको बता दें कि कुछ समय पहले 5जी स्पेक्ट्रम की नीलामी की गई थी। इसकी कीमत 1.5 लाख करोड़ रुपए है। आपको बता दें कि 1 अक्टूबर से रिलायंस जियो ने अपनी 5जी सेवा शुरू कर दी है। रिलायंस की यह सेवा करीब 13 शहरों में है।
आपकी जानकारी के लिए बता दे कि रिलायंस जियो ने 1 अक्टूबर 2022 को 13 शहरों में अपनी सेवा शुरू की है. इन 13 शहरों में हैदराबाद, जामनगर, कोलकाता, चंडीगढ़, चेन्नई, दिल्ली, गांधीनगर, अहमदाबाद, बेंगलुरु, गुरुग्राम, लखनऊ, मुंबई और पुणे शामिल हैं।
फिलहाल यह सेवा शहरों के कुछ हिस्सों में शुरू की गई है। कहा जा रहा है कि दिवाली तक रिलायंस जियो ने दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई में अपनी 5जी सेवा पूरी तरह से शुरू कर दी है। 29 अगस्त 2022 को हुई रिलायंस जियो कंपनी की 45वीं वार्षिक आम बैठक में मुकेश अंबानी ने कहा कि देश के हर गांव में 5जी सेवा पहुंचेगी।
रिलायंस जियो देशभर में 5जी नेटवर्क टावर लगाने पर करोड़ों रुपये खर्च कर रही है। सुनने में आ रहा है कि यह सारा काम दिसंबर 2023 तक खत्म हो जाएगा और उसके बाद 5जी इंटरनेट सेवा हर गांव और शहर में जाएगी और लोगों को मिल जाएगी।
मुकेश अंबानी से जब 5G के चार्ज के बारे में पूछा गया तो उन्होंने बताया कि यह भी 4G की तरह किफायती दाम में उपलब्ध होगा।