May 30, 2023

फिल्में छोड़ रियल एस्टेट में आना चाह रहे बिग बी, मुंबई में खरीदी सबसे महेंगी बिल्डिंग

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कुछ ऐसा किया है जो किसी अन्य बॉलीवुड सेलिब्रिटी ने कभी नहीं किया। फिलहाल वह कौन बनेगा करोड़पति-14 की शूटिंग में बिजी हैं। इसके साथ ही वह ब्रह्मास्त्र जैसी फिल्मों में भी नजर आ रहे हैं। लेकिन आज हम अमिताभ बच्चन की फिल्मों और टीवी शो के बारे में बात नहीं करेंगे, आज हम उनके बंगले और संपत्ति के बारे में बात करने जा रहे हैं।

30 करोड़ है सिर्फ बिल्डिंग की कीमत

बहुत कम लोग जानते हैं कि बिग बी को संपत्ति का बहुत शौक है, उनके पास कई जगह कई संपत्तियां हैं। मौजूदा समय की बात करें तो अमिताभ बच्चन के पास मुंबई में ही 6 बंगले हैं। बिग बी हमेशा सुर्खियों में रहते हैं, किसी तरह के घोटाले या विवाद के कारण नहीं बल्कि अपने कामों के कारण हाल ही में वह भी सुर्खियों में हैं।

बात यह है कि अमिताभ बच्चन ने हाल ही में मुंबई के फोर बंगलों के पार्थेनन में नया घर खरीदा है। अमिताभ बच्चन का यह घर पार्थेनन बिल्डिंग की 31वीं मंजिल पर है। अमिताभ बच्चन के नए घर का कुल क्षेत्रफल 12 हजार वर्ग फुट है।

इसका अभी खुलासा नहीं किया गया है। लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अमिताभ बच्चन ने यह घर अपने लिए नहीं खरीदा है. इसे केवल निवेश के लिए खरीदा था।आपको बता दें कि अमिताभ बच्चन ने भी 2021 में संपत्ति खरीदी थी।

उनकी संपत्ति अंधेरी में 34 मंजिला निर्माणाधीन इमारत की 27वीं और 28वीं मंजिल पर है। जानकारी के मुताबिक इस बंगले की कीमत 31 करोड़ रुपये है।

पहले से ही है 6 बंगलो के मालिक

इस समय अमिताभ बच्चन मुंबई में 6 बंगलों के मालिक हैं। पहला बंगला जलसा, दूसरा बंगला प्रतीक्षा, तीसरा बंगला जनक, चौथा बंगला वत्स। पांचवीं संपत्ति उन्होंने जलसा बंगले के पीछे खरीदी थी और छठी संपत्ति उन्होंने अभी खरीदी है।

एक बंगले में अमिताभ बच्चन का ऑफिस है। इसके अलावा बिग बी ने 2013 में 60 करोड़ रुपये की संपत्ति खरीदी थी। वह जलसा शिफ्ट होने से पहले अपने माता-पिता के साथ प्रतीक्षा बंगले में रहते थे।

Vaibhav Patwal

Haldwani news

View all posts by Vaibhav Patwal →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *