March 24, 2023

उत्तराखंड पुलिस में होगी 1700 रिक्त पदों पर भर्ती, गुणवत्ता बढ़ाने के लिए होगी ट्रेनिंग

उत्तराखंड में चारधाम यात्रा जोरों पर चल रही है, इसके अलावा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि अब चारधाम यात्रा में कोई वीआईपी दर्शन नहीं होगा| किसी भी तरह की अराजकता की संभावना को कम करने के लिए पुलिस की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण है। दोस्ती, सेवा और सुरक्षा के आदर्श वाक्य को साकार करने के लिए पुलिस को लगन से काम करना होगा। उत्तराखंड पर्यटन राज्य है और पुलिस हमारी ब्रांड एंबेसडर है। वे सुधोवाला में आईआरबी (द्वितीय) के प्रशासनिक भवन के उद्घाटन के बाद कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने स्मार्ट पुलिसिंग की भी बात की|

उन्होंने यह भी कहा कि एसओजी, एसटीएफ, साइबर सेल जैसी विभिन्न शाखाओं में कार्यरत पुलिस कर्मियों का विशेष प्रशिक्षण किया जाए| पुलिस विभाग में रिक्त पदों को भरने की प्रक्रिया भी चल रही है। बताया जा रहा है कि पुलिस विभाग में 1700 पदों पर भर्ती होनी है| मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में भारतीय रिजर्व बटालियन (आईआरबी) के प्रस्ताव पर विचार किया जाएग| सरकार को प्रस्ताव मिल गया है।

उन्होंने सभी विभागों और क्रियान्वयन एजेंसियों को निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए| चारधाम यात्रा को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि यात्रा को सुरक्षित रखना सबकी जिम्मेदारी है और देश-दुनिया से आने वाले श्रद्धालुओं को देवभूमि से अच्छा संदेश जाता है| मुख्यमंत्री ने पुलिस अधिकारियों को नियमों का सख्ती से पालन करने और अतिरिक्त सावधानी बरतने के निर्देश दिए|

कार्यक्रम में पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने आईआरबी के गठन, इसके उपयोग और भविष्य की कार्य योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी| अपर मुख्य सचिव (गृह) राधा रतूड़ी ने कहा कि पुलिसकर्मियों को यात्रियों के साथ विनम्र व्यवहार करना चाहिए ताकि उत्तराखंड की छवि और बेहतर हो सके| उन्होंने पुलिस परिवार की महिलाओं और बच्चों पर विशेष बल देते हुए उनके कल्याण के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाने का सुझाव दिया।

Vaibhav Patwal

Haldwani news

View all posts by Vaibhav Patwal →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *