बॉलीवुड में जब शादी का क्रेज देखा जाता है तो यह गलियारों से इतनी आसानी से नहीं निकल पाता है। जहां अनुष्का शर्मा और सोनम कपूर की शादियां चर्चा में रहीं, वहीं उसके बाद कटरीना और विक्की की शादी काफी चर्चा में रही। अब बॉलीवुड एक्टर शक्ति कपूर की बेटी श्रद्धा कपूर ने भी शादी को लेकर मन बना लिया है. आपको बता दें कि एक्ट्रेस ने बहुत ही कम समय में इंडस्ट्री में बड़ा नाम कर लिया है।
कहा जा रहा है कि शक्ति कपूर को अपनी पसंद का दामाद मिलने वाला है, आइए जानते हैं श्रद्धा कपूर से शादी करने वाला यह लड़का कौन है। दरअसल बॉलीवुड में आए दिन किसी न किसी की पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चाएं होती रहती हैं. वहीं श्रद्धा कपूर इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं. आपको बता दें कि ऐसी खबर सामने आई है कि शक्ति कपूर को उनकी पसंद का दामाद मिल गया है। उनकी बेटी श्रद्धा कपूर इन दिनों एक शख्स को डेट कर रही हैं, जिसके बाद माना जा रहा है कि श्रद्धा कपूर ने उस शख्स से शादी करने का मन बना लिया है।
आपको बता दें कि यह खास शख्स अभिनेता नहीं बल्कि बॉलीवुड के मशहूर फोटोग्राफर हैं, जिनका नाम रोहन श्रेष्ठ है। रोहन के पिता भी बॉलीवुड के जाने-माने फोटोग्राफर रह चुके हैं, लेकिन फिर भी रोहन ने बॉलीवुड में अपने दम पर एक अलग पहचान बनाई है। वहीं शक्ति कपूर इस रिश्ते को लेकर काफी खुश हैं। तो हो सकता है कि श्रद्धा अपने बचपन के दोस्त रोहन के साथ शादी के बंधन में बंध जाएं। बताया जा रहा है कि रोहन और श्रद्धा एक दूसरे को बचपन से जानते हैं।
वहीं इससे पहले भी श्रद्धा कपूर का नाम जावेद अख्तर के बेटे फरहान अख्तर के साथ जुड़ा था और सूत्रों की माने तो ये दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे थे। फरहान अख्तर भी एक शानदार अभिनेता हैं। श्रद्धा के पिता शक्ति कपूर इन दोनों के इस रिश्ते के सख्त खिलाफ थे और उन दिनों वह श्रद्धा के इस फैसले से नाराज भी थे। लेकिन श्रद्धा ने फरहान को अपना दिल समझकर डेट कर लिया। हालांकि, उनका रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं चला।