एक भारतीय लड़का जिसने “बचपन का प्यार” गाने से अपनी प्रसिद्धि प्राप्त की और इंटरनेट सनसनी बन गया जिसके बाद उसका ‘बचपन का प्यार मेरा भूल नहीं जाना रे’ गीत का वीडियो विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हो गया। इस वीडियो को बादशाह ने बनाया है। सहदेव दिर्डो का जन्म 2007 में उर्मपाल, सुकमा, छत्तीसगढ़ में हुआ था। वह एक आदिवासी परिवार से ताल्लुक रखते हैं और एक पिछड़े इलाके में पले-बढ़े हैं। सहदेव ने बालक आश्रम स्कूल, सुकमा में पढ़ाई की|
वीडियो में लुक की बात करें तो सहदेव ने पीले रंग की टी-शर्ट और गुलाबी रंग की जैकेट पहनी हुई है| इसके साथ ही उन्होंने स्नीकर्स भी पहने हुए हैं। सहदेव एक गाने के बाद इतने लोकप्रिय हैं कि सोशल मीडिया पर उनके फॉलोअर्स की संख्या महज एक रात में बढ़ गई। ‘बचपन का प्यार’ गाने से पूरी दुनिया में तहलका मचाने वाले 10 साल के सहदेव दिर्दो इस गाने के बाद भी आए दिन सुर्खियों में बने रहते हैं|
वह भले ही स्टार किड न हों, लेकिन सिर्फ एक गाने के बाद और वह भी रैपर बादशाह के साथ, उनकी लोकप्रियता किसी स्टार से कम नहीं है। बचपन का प्यार गाने के लिए लोगों ने उन्हें खूब प्यार दिया| इसके बाद भी सहदेव अपने कुछ वीडियो को लेकर चर्चा में बने रहते हैं| इसी बीच उनका एक डांस वीडियो सामने आया है, जो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है|
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में सहदेव बॉलीवुड सेंसेशन नोरा फतेही और गुरु रंधावा के गाने ‘डांस मेरी रानी’ के साथ डांस करते नजर आ रहे हैं| सहदेव इस गाने पर न सिर्फ डांस कर रहे हैं बल्कि वह गुरु रंधावा और नोरा के हुकस्टेप को पूरी तरह से कॉपी करने की कोशिश भी करते हैं।