आज ट्विटर पर नजर डालें तो उत्तराखंड की एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला यहां की ट्रेंडिंग लिस्ट में शामिल हैं| दरअसल आज उर्वशी रौतेला का जन्मदिन है और वह आज 27 साल की हो गई हैं। इन 27 सालों में उर्वशी ने कुछ ऐसी उपलब्धियां हासिल की जो सोच से परे हैं, वह कुछ विवादों में भी रहीं, लेकिन मिस यूनिवर्स में जज बनकर भारत का नाम भी लाईं और कई बड़े ब्रांड्स से जुड़कर खूब दौलत भी कमाया। कई बार उर्वशी को कोटद्वार में भी लोगों की मदद करते देखा गया।
कम ही लोग जानते हैं कि असल जिंदगी में उर्वशी नेशनल लेवल की बास्केटबॉल प्लेयर भी हैं। अभिनेत्री ने बास्केटबॉल के लिए विभिन्न प्लेटफार्मों पर अपने राज्य उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व किया है। कुल मिलाकर उर्वशी रौतेला की जिंदगी के कुछ अनसुने किस्से हैं। आइए आपको बताते हैं उर्वशी रौतेला के कुछ दिलचस्प अनसुने किस्से।
उर्वशी बहुत कम उम्र में लोकप्रिय सतर बन गई हैं और उनकी किस्मत इतनी अच्छी है कि उन्हें बॉलीवुड में बैक टू बैक ब्रेक मिला। वह लोगों के बीच और अपनी फिल्मों और अपनी ग्लैमरस फोटोज की वजह से भी बन जाती हैं| सोशल मीडिया पर उनके 45.8 मिलियन फॉलोअर्स हैं।
उत्तराखंड में जन्मी उर्वशी की गिनती सोशल मीडिया की टॉप बॉलीवुड अभिनेत्रियों में होती है।
उर्वशी रौतेला को पहला बड़ा ब्रेक 15 साल की उम्र में मिला था। उस दौरान उन्हें ‘विल्स लाइफस्टाइल इंडिया फैशन वीक’ में देखा गया था।
इसके बाद उर्वशी रौतेला ने अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत साल 2013 में फिल्म ‘सिंह साब द ग्रेट’ से की थी। इस फिल्म में वह सनी देओल के साथ नजर आई थीं, हालांकि उनका रोल छोटा था लेकिन इसके जरिए वह अपना प्रभाव बना पाईं और उन्हें कई फिल्मों में बैक टू बैक रोल मिलने लगे।
साल 2015 में ही उर्वशी रौतेला ने ‘मिस यूनिवर्स पेजेंट 2015’ में भारत का प्रतिनिधित्व किया था। हालांकि वह इसे जीतने में नाकाम रही थी। आपको याद होगा कुछ समय पहले उर्वशी रौतेला ‘मिस यूनिवर्स 2021’ में जज बनी थीं और वह भारत से चुनी गई इकलौती जज थीं। उर्वशी रौतेला को लाखों की कीमत वाले कपड़े पहनने के लिए भी जाना जाता है। उर्वशी ने वर्साचे, बुलगारी और लुई वुइटन जैसे दुनिया के शीर्ष ब्रांडों के लिए शूटिंग की है। सिंह साब द ग्रेट के अलावा उन्होंने सनम रे, ग्रेट ग्रैंड मस्ती, काबिल, हेट स्टोरी 4, पागलपंती जैसी फिल्मों में भी काम किया है।