बॉलीवुड एक्टर सनी देओल का नाम इंडस्ट्री के टॉप एक्टर्स में शुमार है| सनी देओल एक ऐसे स्टार हैं जिन्होंने अपने अब तक के करियर में एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दी हैं। उनका ढाई किलो का मशहूर डायलॉग आज भी लोगों की जुबां पर है और उनका हैंडपंप उखड़ने का सीन आज भी मशहूर है|
फिलहाल सनी देओल ने राजनीति की दुनिया में कदम रखा है और वह इस समय पंजाब की गुरदासपुर सीट से लोकसभा सांसद हैं| वह अब बहुत कम फिल्में कर रहे हैं और वर्तमान में सनी देओल अपनी आगामी फिल्म ‘गदर 2’ की शूटिंग में बहुत व्यस्त हैं, जो उनकी प्रसिद्ध गदर की अगली कड़ी है। आज हम आपको सनी देओल के आलीशान बंगले की पूरी झलक दिखाने जा रहे हैं।
आपको बता दें कि सनी देओल का घर किसी महल से कम नहीं है। सनी देओल का यह आलीशान बंगला मालाबार हिल्स के एक इलाके में बना है जो मुंबई के पॉश इलाके में से एक है। बंगला पूरी तरह से सभी सुविधाओं से लैस है। सनी देओल के घर में काफी हाई क्वालिटी के रंगीन ग्लास लगाए गए हैं। इन पर जैसे ही सूरज की रोशनी पड़ती है, ये पूरी तरह से इंद्रधनुष जैसे रंगों में चमकने लगते हैं।
हाल ही में सनी देओल की एक फोटो उनके पिता धर्मेंद्र के साथ उनके घर पर कैमरे के सामने पोज देती हुई नजर आ रही है| सनी देओल के घर में एक जिम एरिया भी लगा हुआ है, जिसमें एक्टर अक्सर वर्कआउट करते नजर आते हैं| सनी देओल का लिविंग एरिया भी देखने में बेहद खूबसूरत है। सनी देओल के इस आलीशान घर में एक खूबसूरत गार्डन एरिया बना हुआ है। इस फोटो में करण देओल गार्डन एरिया के सिरों को आराम देते नजर आ रहे हैं| सनी देओल मुंबई का घर इतनी बड़ी जमीन पर बना है और कहा जाता है कि इसमें 50 लोगों का परिवार आसानी से रह सकता है। उनके घर में जगह की बिल्कुल भी कमी नहीं है।