टीवी इंडस्ट्री का एक जाना-माना चेहरा, दीपिका सिंह अपने पारिवारिक लुक और भूमिकाओं के लिए जानी जाती हैं, अभिनेत्री सोशल मीडिया पर भी बहुत सक्रिय है। पर्दे पर अपना जलवा बिखेरने के साथ-साथ सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें और वीडियो उनके फैंस को दीवाना बना रही हैं| ऐसे में उनका एक वीडियो इंटरनेट पर खूब धमाल मचा रहा है|
अभिनेत्री टीवी सीरियल ‘दीया और बाती हम’ से सुर्खियों में आई थीं, जिसमें उन्होंने मुख्य भूमिका निभाई थी। यह शो अपने डांस की वजह से काफी सुर्खियों में बना रहता है| वह अक्सर अपने डांस वीडियो और तस्वीरें शेयर करती रहती हैं| इसी बीच उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह ‘बन के तितली’ गाने पर डांस कर रही हैं|
दरअसल, दीपिका सिंह ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह फिल्म ‘चेन्नई एक्सप्रेस’ के गाने ‘बन के तितली’ पर डांस कर रही हैं। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को काफी पसंद किया जा रहा है| आउटफिट की बात करें तो दीपिका ने पीले रंग की ड्रेस पहनी हुई है, जिसमें वह तितली की तरह बेहद खूबसूरत लग रही हैं।
एक सोशल मीडिया यूजर ने दीपिका की तारीफ करते हुए वीडियो पर कमेंट किया है, ”आपका डांस आपकी तरह खूबसूरत है|” वहीं एक अन्य यूजर ने दीपिका को ट्रोल करते हुए लिखा, ”प्लीज यार.. ऐसे मत डांस करो, ये मजाक है|” वीडियो में दीपिका के मिले-जुले कमेंट्स आ रहे हैं|