उत्तर प्रदेश के बाद अब उत्तराखंड में भी सरकारी कर्मचारियों को तोहफा देने जा रहे हैं। उत्तराखंड में 2.5 लाख कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 3% DA बढ़ा दिया गया है। इससे कर्मचारियों का डीए 31 फीसदी हो जाएगा। यह जानकारी सरकार के प्रवक्ता सुबोध उनियाल ने दी। इससे पहले उत्तर प्रदेश में भी महंगाई भत्ते (डीए) में तीन फीसदी की बढ़ोतरी का शासनादेश जारी किया गया था। बढ़ा हुआ डीए जुलाई 2021 से देय होगा और मौजूदा 28 फीसदी से बढ़कर 31 फीसदी हो जाएगा। इससे प्रदेश के 16 लाख से अधिक कर्मियों को लाभ हुआ है|
अब प्रदेश के ढाई लाख कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के डीए में तीन फीसदी की बढ़ोतरी होगी. राज्य कैबिनेट की बैठक में डीए के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई. वहीं शैक्षणिक सत्र 2022-23 के लिए शासकीय माध्यमिक विद्यालयों में कक्षा 9 से 12 तक पढ़ने वाले सामान्य व पिछड़ी जाति के विद्यार्थियों को भी नि:शुल्क पाठ्यपुस्तक योजना में शामिल किया जाएगा। शुक्रवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई बैठक में 54 प्रस्तावों पर चर्चा हुई|
सरकार के प्रवक्ता सुबोध उनियाल ने कैबिनेट के फैसलों की जानकारी दी. उन्होंने कहा कि बैठक में राज्य के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को तीन प्रतिशत डीए देने का निर्णय लिया गया. इससे कर्मचारियों का डीए 31 फीसदी हो जाएगा। उनियाल ने बताया कि राज्य सरकार राज्य का पहला खेल विश्वविद्यालय स्थापित करेगी, कैबिनेट ने प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है|
पर्यावरणविद स्वर्गीय सुंदर लाल बहुगुणा की स्मृति में प्रकृति एवं पर्यावरण पुरस्कार के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी गई है। विद्युत अधिभार में छूट को 31 मार्च 2022 तक बढ़ा दिया गया है। अन्य यह कि स्वास्थ्य विभाग में एएनएम और जीएनएम के पदों पर वर्षवार नियुक्तियां करने का निर्णय लिया गया है। एवं स्टाफ नर्स के पदों पर भर्ती हेतु निर्णय लेने के लिए मुख्यमंत्री को अधिकृत किया गया है।