टीवी का जाना माना सीरियल “पवित्र रिश्ता” से घर में तहलका मचाने वाली टीवी एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे काफी समय से चर्चा का विषय बनी हुई थीं| हाल ही में उन्होंने अपने बॉयफ्रेंड विक्की जैन से शादी की और अपनी नई जिंदगी की शुरुआत की। शादी के बाद फैंस के साथ मनोरंजन जगत से जुड़े सितारे भी नवविवाहित जोड़े को बधाई दे रहे हैं|
अंकिता लोखंडे और विक्की जैन ने 14 दिसंबर 2021 को शादी के बंधन में बंध गए और एक भव्य समारोह में सात फेरे लिए, वे हमेशा के लिए एक दूसरे के हो गए। शादी की तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। वहीं शादी के बाद अंकिता-विक्की को पहली बार मीडिया के सामने स्पॉट किया गया है|
शादी के बाद अंकिता लोखंडे और विक्की जैन पहली बार एक दूसरे के साथ नजर आ रहे हैं। इस दौरान दोनों के चेहरे पर खुशी साफ देखी जा सकती है। जैसा कि आप लोग इस तस्वीर में देख सकते हैं कि अंकिता लोखंडे का रंग पहले से ज्यादा खिलता नजर आ रहा है| वह इस शादी से कितनी खुश हैं यह उनके चेहरे से साफ देखा जा सकता है|
इस तस्वीर में अंकिता लोखंडे और विक्की जैन को एक दूसरे का हाथ पकड़े देखा जा सकता है। इस दौरान अंकिता लोखंडे ने तब नीले रंग की खूबसूरत साड़ी पहनी हुई थी। वैसे इस साड़ी में एक्ट्रेस की खूबसूरती और भी ज्यादा सामने आ रही है जिसका अंदाजा आप तस्वीर को देखकर ही लगा सकते हैं|
आपको बता दें कि दोनों पिछले 3 साल से रिलेशन में हैं और आखिरकार शादी के बंधन में बंध गए हैं। ब्रांड ब्राइडल एंट्री से लेकर उनकी शादी के मंडप तक, सब कुछ बेहद आकर्षक निकला। अब ऐसी खबर सामने आ रही है कि इन दोनों की रिसेप्शन पार्टी बहुत जल्द रायपुर में होने वाली है| रायपुर क्योंकि विक्की जैन वहीं से हैं। यह रिसेप्शन पार्टी परिवार और करीबी लोगों के लिए आयोजित की जाने वाली है।