सोशल मीडिया एक ऐसी जगह है जहां हर कोई कुछ न कुछ डालता है, वह बहुत तेज गति से वायरल हो जाता है। आए दिन कई चीजें वायरल होती हैं। अक्सर हमें इस प्लेटफॉर्म पर कई ऐसे वीडियो और तस्वीरें देखने को मिल जाती हैं, जिनकी तरफ हम कुछ ही देर में आकर्षित हो जाते हैं। वहीं सलमान खान की ‘बजरंगी भाईजान’ में मुन्नी का किरदार निभाने वाली हर्षाली मल्होत्रा का एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है| इस डांस वीडियो को देखने के बाद फैंस जमकर तारीफ कर रहे हैं और खूब कमेंट कर हर्शाली को अपना प्यार दे रहे हैं|
आपको बता दें कि सलमान खान की फिल्म ‘बजरंगी भाईजान’ में हर्षाली मल्होत्रा ने छोटी बच्ची ‘मुन्नी’ का मुख्य किरदार निभाया था जो बोल नहीं सकती। लेकिन अब वो छोटी बच्ची काफी बड़ी हो गई है| इस फिल्म में मुन्नी ने सभी का दिल जीत लिया था और उनकी मुस्कान दर्शकों को काफी दीवानी है| हर्षाली मल्होत्रा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और आए दिन वह अपने फैंस के बीच कोई न कोई वीडियो शेयर करती रहती हैं, जो फैंस को खूब पसंद आते हैं|
हर्षाली मल्होत्रा अपनी प्रतिभा और अपने द्वारा पोस्ट किए गए वीडियो के लिए विवादों में नहीं बल्कि सुर्खियों में बनी रहती हैं। जिसमें लोग उनकी काफी तारीफ करते हैं| उनके द्वारा शेयर किए गए वीडियो को फैंस काफी पसंद करते हैं। इन दिनों हर्षाली मल्होत्रा का एक डांस वीडियो इंटरनेट पर तहलका मचा रहा है| अगर आप उनका ये लेटेस्ट वीडियो देखें तो इसमें हर्षाली मल्होत्रा पिंक टॉप और ग्रीन लॉन्ग स्कर्ट में नजर आ रही हैं| इस वीडियो में वह बेहद खूबसूरत लग रही हैं|
हर्षाली मल्होत्रा के डांस वीडियो में वह अक्षय कुमार के फेमस गाने ‘गोर गोरे मुखड़े पे काला काला चश्मा’ पर डांस करती नजर आ रही हैं| इस डांस वीडियो में हर्षाली मल्होत्रा के शानदार डांस मूव्स लोगों का दिल जीत रहे हैं| इसके साथ ही मुन्नी बेहतरीन एक्सप्रेशन से फैन्स का दिल भी जीत रही हैं| इस वीडियो को शेयर करते हुए हर्षाली मल्होत्रा ने लिखा ‘देखो देखो’।
हर्षाली मल्होत्रा के इस वीडियो को फैंस जमकर लाइक कर रहे हैं| लोग इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं| इस वीडियो को देखने के बाद एक यूजर ने लिखा कि ”तुम इतनी जल्दी बड़ी हो गई हो|” वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा है कि ”अरे मुन्नी इतनी बड़ी हो गई है, मैंने तो बस तुम्हें पहचान लिया|” इसी तरह फैंस के कमेंट्स लगातार आ रहे हैं|
आपको बता दें कि हर्षाली मल्होत्रा ने अपने करियर की शुरुआत फिल्म बजरंगी भाईजान से की थी। इस फिल्म में वह छोटी बच्ची “मुन्नी” के किरदार में नजर आई थीं| उन्होंने इस किरदार से लोगों का दिल जीता था। हर्षाली मल्होत्रा ने “बजरंगी भाईजान” के अलावा कई टीवी शो में भी काम किया है। जिनमें से “क़ुबूल है” और “लौट आओ तृषा” जैसे कई टीवी शोज़ शामिल हैं।