बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता अजय देवगन और काजोल की बेटी न्यासा इन दिनों चर्चा में हैं। वैसे तो उनके माता-पिता उनकी फिल्मों की वजह से सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं, लेकिन इस बार लोग उनकी बेटी न्यासा को इंटरनेट पर खूब ट्रोल कर रहे हैं| न्यासा देवगन कभी अपने छोटे कपड़ों को लेकर तो कभी अपने स्किन टोन को लेकर चर्चा में रहती हैं। सोशल मीडिया पर अपनी इन हरकतों के चलते अजय देवगन अक्सर ट्रोलर्स पर भड़कते नजर आते हैं|
न्यासा को एक बार अजय देवगन के साथ मंदिर से बाहर निकलते देखा गया था, इस समय कुछ लोगों ने उनके कपड़ों पर आपत्ति जताई। यह पहली बार नहीं है जब न्यासा को ट्रोलिंग का निशाना बनाया गया है। इससे पहले भी कई लोग सोशल मीडिया पर ट्रोल हो चुके हैं| 2019 में जब अमिताभ बच्चन ने दिवाली पर अपने घर पर एक पार्टी का आयोजन किया तो इस पार्टी में बॉलीवुड की तमाम बड़ी हस्तियों को आमंत्रित किया गया था। इस पार्टी में अजय देवगन अपने पूरे परिवार के साथ शामिल हुए। जहां उनकी बेटी भी नजर आई न्यासा ने व्हाइट कलर का लहंगा पहना हुआ था| न्यासा का मेकअप लोगो बिल्कुल पसंद नहीं आया।
उस पार्टी में न्यासा ने आई लाइनर के साथ ग्लॉसी लिपस्टिक लगाई थी। और जिस तरह से उन्होंने अपने गालों को हाईलाइट किया, न्यासा बेशक बेहद खूबसूरत लग रही थीं लेकिन ट्रोलर्स को उनका मेकअप इतना पसंद नहीं आया और उन्होंने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया| इसके अलावा 2019 में अजय देवगन के पिता वीरू देवगन का निधन हो गया। अगले ही दिन न्यासा सैलून से बाहर निकलती नजर आईं। इसके लिए भी न्यासा को सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया गया था। लोगों का कहना था कि उनके दादाजी का भी अभी एक दिन पहले निधन हो गया था, न्यासा सैलून का चक्कर लगा रही हैं।
न्यासा अक्सर अपने छोटे कपड़ों की वजह से काफी लाइमलाइट का हिस्सा बनी रहती हैं। एक बार न्यासा ब्लू कलर की हुडी में नजर आई थीं। तो लोगों ने न्यासा का खूब मजाक उड़ाया| एक यूजर ने तो कमेंट में ये तक लिख दिया कि क्या ये लड़की पैंट पहनना भूल गई| हाल ही में न्यासा थोड़ी गोरी लग रही थीं। इससे पहले न्यासा की फोटो को देखा जाए तो वह थोड़ी डार्क कलर की नजर आती थीं| लेकिन अब कुछ दिन पहले जब न्यासा नए लुक में नजर आईं तो वह फेयर कलर्स में नजर आईं| तभी से लोगों ने यह अंदाजा लगाना शुरू कर दिया कि उन्होंने स्किन लाइटनिंग ट्रीटमेंट करवा लिया है।